NCERT Solutions Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 शाम – एक किसान

Class 7 - हिंदी - वसंत II
Chapter 8 : शाम – एक किसान

NCERT Solutions Class 7 Hindi Vasant Textbook
Top Block 1

NCERT Solutions Class 7 Hindi Shaam Ek Kisan Chapter 8 शाम – एक किसान

पृष्ठ संख्या – 64

प्रश्न अभ्यास

कविता से

1. इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है – यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एक रूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में ‘आकाश का साफ़ा’ वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, rhljh, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।
उत्तर :
दूसरी एकरूपता – चिलम सूरज-सी
चौथी एकरूपता – अँगीठी पलाश के फूलों-सी
पाँचवी एकरूपता – अंधकार भेड़ों के गल्ले-सा

2. शाम का दृश्य अपने घ रकी छत या खिड़की से देखकर बताइए –
क) शाम कब से शुरू हुई?
ख) तबसे लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?
उत्तर :
क) शाम छः बजे से शुरू हुई।
ख) सूरज को डूबने में करीब एक घंटा लगा।
ग) इस बीच आसमान का रंग लाल और कुछ देर बाद पीले रंगमें परिवर्तित हो गया और कुछ देर बाद सूरज आसमान से गायब हो गया और चारों ओर अँधेरा छा गया।

पृष्ठ संख्या : 65

3. मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो – ‘सुनते हो’। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुन कर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए –
कबूतर कौआ मैना
तोता चील हंस
उत्तर :
कबूतर – भाई, ख़तले लो।
कौआ – सुनते हो, घर में मेहमान आने वाले हैं।
मैना – कैसे हो?

तोता – राम! राम! भाई।
हंस – मेरी तरह शांत और स्वच्छ रहो।

NCERT Solutions Class 7 Hindi Shaam Ek Kisan Chapter 8 शाम – एक किसान

कविता से आगे

1. इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?
उत्तर :
इस कविता को चित्रित करने के लिए हमें पीला, भूरा, लाल, सफ़ेद, काला, हरा, आदि अनेक रंगों का प्रयोग करना पड़ेगा।

2. हिन्दी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रा नंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है –
संध्या का झुटपुट-
बाँसों का झुरमुट-
है चहक रहीं चिडि़याँ
टी-वी-टी–टुट्-टुट्
• ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वर दयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।

उत्तर :
सुमित्रा नंदन पंत ने अपनी कविता में संध्या का दृश्य चिड़ियों के माध्यम से दिखाया है वहीं सर्वेश्वर दयाल जी ने संध्या का दृश्य किसान के माध्यम से प्रस्तुत किया है। यही इन दोनों की कविताओं में मुख्य अंतर है।

Mddle block 1

NCERT Solutions Class 7 Hindi Shaam Ek Kisan Chapter 8 शाम – एक किसान

भाषा की बात

1. लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए-
(क) घुटनों परपड़ी है नदी चादर-सी
(ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा
(ग) पानी का परदा-सामेरे आसपास था हिल रहा
(घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आस-पास
(ड) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा
(च) घास पर फुदकती नन्ही-सी चिडि़या
• इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?

उत्तर :
इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग उन शब्दों के साथ किया जा रहा है जिनकी उपमा दी जा रही है। जैसे-नदी चादर-सी अर्थात् नदी चादर के समान। इससे इनमें तुलना औरसमानता प्रकट की जा रही है।

2. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भों में करेंगे? प्रत्येक शब्द के लिएदो-दो संदर्भ (वाक्य) रचिए। आँधी दहक सिमटा
उत्तर :
आँधी –  इस वक़्त मेरे मन में आशंकाओं की आँधी चल रही है।
    कल रात में आई आँधी ने सब कुछ तबाह कर दिया।

दहक –  उसे देखते ही मेरे मनमें एक ज्वाला दहक उठा।
    चूल्हे की आग अब तक दहक रही है।

सिमटा –  डाँटखाने के बादवो कोने में सिमटा बैठा है।
    उस का कारोबार धीरे-धीरे सिमट रहा है।

Bottom Block 3
Share with your friends

Leave a Reply