NCERT Solutions Class 7 Hindi Vasant Chapter 2 दादी माँ

Class 7 - हिंदी - वसंत II
Chapter 2 : दादी माँ

NCERT Solutions Class 7 Hindi Vasant Textbook
Top Block 1

NCERT Solutions Class 7 Hindi Dadi Maa Chapter 2 दादी माँ

पृष्ठसंख्या: 10

प्रश्न-अभ्यास

कहानी से

1. लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है?

उत्तर :

लेखक को जब पता चला कि उसकी दादी माँ की मृत्यु हो गयी है तो उनके सामने दादी माँ के साथ बिताईं गई कई यादें जीवित हो उठीं। उसे अपने बचपन की स्मृतियाँ-गंधपूर्ण झाग्भारे जलाशयों में कूदना, बीमार होने परदादी का दिन-रात सेवा करना, किशन भैया की शादी पर औरतों द्वारा किए जाने वाले गीत और अभिनय के समय चादर ओढ़कर सोना और पकड़े जाना आदि भी याद आ जाती हैं।

2. दादा की मृत्यु के बादलेखकके घरकी आर्थिकस्थिति खराबक्यों हो गयी थी?

उत्तर :

दादा की मृत्यु के बादलेखकके घरकी आर्थिकस्थिति इसलिएख़राबहोने लगी क्योंकि उनके पिताजी वभैया ने धनका सही इस्तेमालनही किया। ग़लतमित्रों की संगति से सारा धननष्टकरडाला। दादा के श्राद्धमें भी दादी माँ के मना करने परभी लेखकके पिताजी ने अपारसंपत्ति व्ययकी।

3. दादी माँ के स्वभावका कौनसा पक्षआपको सबसे अच्छा लगता है औरक्यों?

उत्तर :

दादी माँ के स्वभाव का सेवा, संरक्षण, परोपकारी व सरल स्वभाव आदि का पक्षहमें सबसे अच्छा लगता है। दादी माँ भले ही कटु वचन बोलती थीं परन्तु घर के सदस्यों तथा दूसरों की आर्थिक मदद के लिए हर समय तैयार रहती थी। रामी चाची का कर्ज माफ़ कर उसे नकद रूपए भी दिए ताकि उसकी बेटी का विवाह निर्विघ्न संपन्न हो जाए। इन्हीं के कारण ही वे दूसरों का मन जीतने में सदा सफल रहीं।

NCERT Solutions Class 7 Hindi Dadi Maa Chapter 2 दादी माँ

कहानी से आगे

1. आपने इस कहानी में महीनों के नाम पढ़ें, जैसे – क्वार, आषाढ़, माघ। इन महीनों में मौसम कैसा रहता है, लिखिए।

उत्तर :

क्वार – इस महीने में बारिश समाप्त हो चुकी होती है औ रहल्की-हल्की ठंड रहती है। आकाश साफ रहता है।
आषाढ़ – इस महीने में वर्षा आरम्भ हो जाती है। कभी-कभी ना हो तो गर्मी बढ़ जाती है।
माघ – इस महीने में अत्यधिक ठंड होती है।

Mddle block 1

NCERT Solutions Class 7 Hindi Dadi Maa Chapter 2 दादी माँ

पृष्ठ संख्या : 11

भाषा की बात

1. नीचे दी गई पंक्तियों पर ध्यान दीजिए –
जरा-सी कठिनाई पड़ते
अनमना-सा हो जाता है
सन-से सफेद
समानता का बोध कराने के लिए सा, सी, से का प्रयोग किया जाता है।
ऐसे पाँच और शब्द लिखिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

उत्तर :

मिश्री-सी – बच्चों की मिश्री-सी बातें कानों को बहुत आनंद देती हैं।
नीला-सा – आकाश नीला-सा हो गया है।
कछुए-सी – शिक्षक को सामने देख कर उसकी चाल कछुए-सा हो गयी।
सागर-सा – कबीरके दोहों में सागर-सा गहरा ज्ञानहै।
रुई-से – दादीजी के बाल रुई-से सफ़ेद हो गएथे।

2. कहानी में ‘छू-छूकर ज्वरका अनुमान करतीं, पूछ-पूछ कर घर वालों को परेशान कर देतीं’ – जैसे वाक्य आए हैं। किसी क्रिया को ज़ोर देकर कहने के लिए एक से अधिक बार एक ही शब्द का प्रयोग होता है। जैसे वहाँ जा-जाकर थक गया, उन्हें ढूँढ़-ढूँढ़ कर देख लिया।
इस प्रकार के पाँच वाक्य बनाइए ।

उत्तर :

वे जोकर के करतबों को देख-देख कर हँस रहे थे।
बच्चे अपने पाठ को बोल-बोलकर याद कर रहे थे।
वह अपनी बात को सच साबित करने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहा था।
उसके बार-बारके मूर्खता पूर्ण कार्यों से सब तंग आ गए।
भीड़ने अपराधी को पीट-पीट कर अध मरा कर दिया।

3. बोल चाल में प्रयोग होने वाले शब्द और वाक्यांश ‘दादी माँ’ कहानी में हैं। इन शब्दों और वाक्यांशों से पता चलता है कि यह कहानी किसी विशेष क्षेत्र से संबंधित है। ऐसे शब्दों और वाक्यांशों में क्षेत्रीय बोलचाल की खूबियाँ होती हैं। उदाहरण के लिए – निकसार, बरह्मा, उरिन, चिउड़ा, छौंका इत्यादि शब्दों को देखा जा सकता है। इन शब्दों का उच्चारणअन्यक्षेत्रीयबोलियों में अलगढंगसे होता है, जैसे – चिउड़ा को चिड़वा, चूड़त्र, पोहा औरइसी तरहछौंका को छौंक, तड़का भी कहा जाता है। निकसार, उरिन और बरह्मा शब्द क्रमशः निकास, उऋण और ब्रह्मा शब्द का क्षेत्रीय रूप हैं। इस प्रकार के दस शब्दों को बोलचाल में उपयोग होने वाली भाषा / बोली से एकत्र कीजिए और कक्षा में लिख कर दिखाइए।

उत्तर :

बन्दा, लच्छन, भनक, किरपा, लक्षमण, रिसतेदार, लच्छमी, आदि।

Bottom Block 3
Share with your friends

Leave a Reply